खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु जांचोपरान्त कुल 68 नामांकन पाये गये
अन्य खबरे Jan 13, 2023 at 09:21 PM , 343लखनऊ: 13 जनवरी 2023
आगामी 30 जनवरी, 2023 को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 03 खण्ड स्नातक एवं 02 खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन की जांचोपरान्त कुल 68 नामांकन वैध पाये गये।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के खण्ड स्नातन एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु कुल 75 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 68 नामांकन सही पाये गये तथा 07 नामांकन वैध नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25, कानपुर खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10, बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 11, इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12, कानपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 नामांकन सही पाये गये हैं।
लखनऊ: 13 जनवरी 2023

Comments