गोवंश के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

अन्य खबरे , 256

लखनऊ। स्थानीय संवाददाता ! जनपद अयोध्या में गोवंश के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हैं भ्रमण के साथ-साथ को आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं तथा किसी कठिनाई के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में पशुपालन विभाग, अयोध्या द्वारा जनपदीय केंद्रीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की स्थापना पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक अयोध्या अयोध्या में की गई है। अपर निदेशक पशुपालन विभाग, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि इस यूनिट के माध्यम से समस्त गोवंश आश्रय स्थलों से संबंधित ग्राम प्रधान/ सचिव से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए डेडीकेटेड लैंडलाइन नंबर  05278 -240 243 स्थापित है साथ ही मोबाइल नंबर 8423217575 की भी व्यवस्था है। डीपीएमयू का ईमेल आईडी dpmuayodhya2023@gmail.com है जिसके माध्यम से भी सूचनाएं तथा कठिनाइयों के निवारण हेतु सूचित किया जा सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top