निजी अस्पताल से निकले गंदे पानी का विरोध करना पत्रकार को पड़ा भारी

अन्य खबरे , 416

के. के.  शुक्ला

शुभ आदर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर की तहरीर पर पत्रकार पर दर्ज हुआ मुकदमा!

पत्रकार का दावा वायरल वीडियो मे तमंचा खिलौने का!


लखीमपुर-खीरी।बीते 2 दिन पूर्व एक वायरल वीडियो में युवक का तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया लेकिन वही युवक का दावा है कि तमंचा असली का नहीं बल्कि बच्चे के खेलने वाला खिलौना था जिसको युवक के मुताबिक जांच अधिकारी को सौप भी दिया गया। दरअसल शास्त्री नगर निवासी रवि पांडे जो कि एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता है जिन्होंने मोहल्ले में संचालित शुभ आदर्श हॉस्पिटल द्वारा नालियों से खून सहित गंदे पानी को बहाने का विरोध किया था जिसके चलते पत्रकार व अस्पताल प्रबंधन से काफी नोकझोंक हुई थी। बताया जाता है कि आवेश में आकर पत्रकार रवि पांडे ने बच्चे की खेलने वाली प्लास्टिक का तमंचा लेकर अपने आप को बचाने के लिए आ गए थे जिसका वीडियो 1 कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिस पर सदर कोतवाली में अस्पताल के डॉक्टर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत हो गया। वही पीड़ित पत्रकार का अस्पताल प्रबंधन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर पुलिस को दी गई थी जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसको लेकर पत्रकार रवि पांडे ने खबर भी प्रकाशित की जिससे झल्लाए अस्पताल प्रबंधन के मालिक डॉक्टर अमित वर्मा ने पत्रकार रवि पांडे को फोन कर बाहर आने की धमकी देते हुए अभद्र गालियां दे डाली जिसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। दोनों पक्षों की तरफ से क्रिया प्रतिक्रिया लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है लेकिन सोचनीय है कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा दी गई तहरीर पर बिना जांच किए पत्रकार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया वहीं पत्रकार के द्वारा दी गई तहरीर पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वही पत्रकार की माने तो यदि अस्पताल प्रबंधन की जांच की जाए तो अस्पताल में तमाम खामियां दिखेंगी लेकिन अस्पताल प्रबंधन का ऊंची रसूख वालों के द्वारा संरक्षण प्राप्त होने के चलते अभी तक अस्पताल पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। वही पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से जहां पत्रकार व आमजन में आक्रोश है और पीड़ित पत्रकार का परिवार भय से व्याप्त है।

पूर्व में भी कई पत्रकारों पर हो चुके हमले!

इससे पूर्व भी कई पत्रकारों पर हमला किया जा चुका है लेकिन खीरी पुलिस की उदासीनता के चलते पत्रकारों पर हमला वालों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस संबंध में जांच अधिकारी दिनेश पांडे ने बताया कि तमंचा भी बरामद नहीं हुआ है। जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।
(जेल गेट चौकी प्रभारी : दिनेश कुमार पांडेय)

Related Articles

Comments

Back to Top