कंटेनर चालक की हत्या में चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हेडलाइंस , 405

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में रविवार रात कंटेनर चालक मुश्ताक की हत्या दो सगे भाइयों गोलू और गुड्डू ने मिलकर कर दी थी। आरोपी सगे भाइयों ने बताया कि मुश्ताक अक्सर उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता किया करता था रविवार दोपहर को भी मुश्ताक ने उनकी बहन के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी शाम को जब गोलू और गुड्डू को हुई तो वह आग-बबूला हो गए। दोनों नशे की हालत में मुश्ताक के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मुश्ताक के विरोध पर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी इस दौरान गोलू और गुड्डू की बहन और मां भी मौजूद थी। वही हत्या के बाद दोनों भाई कुल्हाड़ी लेकर मोहनलाल गंज कोतवाली पहुंचे उन्होंने वहां पर बैठे पुलिस कर्मियों से कहा कि बहन के साथ अभद्रता करने वाले को काट डाला उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सुनते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है उसके बाद पूरी घटना की जानकारी की तो मुश्ताक की हत्या की पुष्टि हुई फिर दोनों की गिरफ्तारी कर ली। वहीँ सोमवार तड़के पुलिस ने उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि गोलू और गुड्डू की रविवार रात को ही  गिरफ्तार कर लिया गया था। मुश्ताक के भाई इम्तियाज की तहरीर पर गोलू, गुड्डू उसकी बहन और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था बहन और उसकी मां की सोमवार तड़के गिरफ्तारी की गई चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top