मंत्रीगणों ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

जनपत की खबर , 590

लखनऊ।प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने  प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मन्त्रीगण ने अपने बधाई संदेश मे नववर्ष पर ईश्वर से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top