उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी

अन्य खबरे , 351

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जनपद वाराणसी के मा. प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र के आदर्श ग्राम पूरे में आयोजित जनता चौपाल में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा चौपाल में मौन रखकर ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Comments

Back to Top