कृषि क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृति
जनपत की खबर Dec 28, 2022 at 09:48 PM , 265लखनऊ: 28 दिसंबर 2022
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यालय से प्राप्त सूचना में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कृषि विश्वविद्यालय, बांदा हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से संचालित तिल एवं अलसी के परियोजना हेतु धनराशि रू0 28.64 लाख तथा कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के कार्यालय के विभिन्न कार्यों हेतु राज्यांश के रूप में धनराशि रू0 70.44 लाख कुल धनराशि रू० 99.08 लाख की स्वीकृति दी गयी है। सैम हिंग्गिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज में कृषि यन्त्रों पर अनुसंधान के लिए सेंटर एवं एक्सीलेंस की स्थापना हेतु धननराशि रू0 18.61 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गयी है। इसके अतिरिक्त आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या में धान पर अनुसंधान के लिए सेंटर एवं एक्सीलेंस की स्थापना हेतु धनराशि रू0 16.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में खाद्य एवं प्रसंस्करण के पूँजीगत योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्य में प्राविधानित धनराशि रू0 600.00 लाख के सापेक्ष राज्यांश के रूप में धनराशि रू0 473.33 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।































Comments