देवी आगमन की फाईनल रिहर्सल आज कल प्रस्तुति रविन्द्रलय में

हेडलाइंस , 499

लखनऊ। राजधानी के चारबाग में स्थिति रविन्द्रलय प्रेक्षागृह में प्रयास रंगमडल द्वारा 23 दिसम्बर को नौटंकी शैली पर आधारित नाटक *देवी आगमन* का मंचन होना प्रस्तावित है जिसकी फाईनल रिहर्सल आज राजाजीपुरम ब्लॉक में जोरों से चल रही है सभी कलाकार बिजली गुल रहने के बावजूद से बड़ी लगन से पूर्वाभास में जुटे हुए हैं.. देवी आगमन नाटक की मूल कहानी कामतानाथ की है और इसका नाट्य रूपान्तरण एंव निर्देशन अश्विनी मक्खन ने किया है. नाटक के कई शो पहले भी किए जा चुके हैं.कल मंच पर नाटक में जो कलाकार नज़र आने वाले हैं उनके नाम ये हैं....गंगू का किरदार निभाते करूणा सागर नज़र आने वाले हैं, ठाकुर की भूमिका में अनिल त्रिपाठी, अभुदय तिवारी, सुधांशु सावंत, आलोक तिवारी, ओपी श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, कादिर शेख़, हर्ष श्रीवास्तव, अंबर गुप्ता, दर्शन, शिकन्दर, रामकुमार, गुरूदत्त पाण्डेय, नमन, प्रांजल , अभय शुक्ला, आलोक अग्रवाल, आदि कलाकार हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सभी कलाकारों का प्रयास और उनकी मेहनत कल कितना रंग  लाती है ये दर्शकों की तालियां ही बताएंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top