सपा के कैसरबाग स्‍थति जिला कार्यालय में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया।

हेडलाइंस , 496

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गये हैं।  वहीं दोपहर डेढ़ बजे करीब वे सपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उनके साथ बेटे अखिलेश यादव सपा के वरिष्‍ठ नेता अहमद हसन भी पहुंचे। सपा के वरिष्‍ठ व अहमद हसन मुलायम सिंह के लिए हम सब कामाना करते हैं कि वे स्‍वस्‍थ्‍य रहें। उन्‍होंने अपनी विरासत अख‍िलेश जी के सुपुर्द की है जो वो बहुत अच्‍छे तरीके से चला रहे हैं। वो भी एक अच्‍छे हिंदुस्‍तान के लिए अच्‍छे प्रदेश के लिए जरूरी है। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्‍त्री मार्ग स्‍थ‍ित प्रसपा कार्यालय में केक काटा गया। प्रसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव आदित्‍य यादव ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की।सपा के कैसरबाग स्‍थति जिला कार्यालय में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया।  जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’की उपस्थिति में पूर्व सांसद सुशीला सरोज द्वारा केक काटकर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला समाजवादी पार्टी द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेष में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेष के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अषोक यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर बहादुर सिंह, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह व अधिवक्ता सभा जिला महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, उमेश यादव, मनोज यादव, नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रसाद चढ़ाएंगे और गरीबों को फल वितरित करेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कहीं पर भी भीड़-भाड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 ने खुद मुलायम सिंह यादव की दिनचर्या को बहुत प्रभावित किया है। पहले वह सुबह टहलने व कसरत करने के बाद चाय-नाश्ता करके लोगों से मिलते-जुलते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अब उनका मिलना जुलना बहुत कम हो गया है। मुलायम का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा के सैफई में हुआ था। वे रविवार को 82 साल के हो जाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के नेता आचार्य कृपलानी, आचार्य नरेन्द्र देव, जय प्रकाश, डॉ. राम मनोहर लोहिया, एसएम जोशी, राजनारायण, चन्द्रशेखर की पीढ़ी के देश में अकेले नेता हैं। उनका जन्मदिन बलिया में धूमधाम से रविवार को मनाया जाएगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रार्थना की जाएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर सादगी के साथ संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए दुआ करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top