लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने निर्णाय लिया की सभी प्रकार सर्वे छापे बन्द हों।

अन्य खबरे , 303

लखनऊ.
आज दिनांक 7 दिसंबर 2022 दिन बुधवार को
अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमर नाथ मिश्र ने बताया की प्रदेश भर में GST के एक साथ छापे डाले जा रहें है.जिससे व्यापारियों में भय व्याप्त है इसका हम कड़ा विरोध करेंगे।
महामंत्री पवन मनोचा जी ने कहा कि व्यापारी अपना पूरा टैक्स जमा करने के बावजूद सरकार एवं विभाग द्वारा व्यापारियों को परेशान करने की मंशा से प्रदेश भर में एक साथ छापे डाले जा रहे जिसकी हम घोर निंदा करते हैं विरोध करते हैं
अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने अपने संयुक्त बयान में  बताया कि जब से GST लागू हुई है तब से टैक्स में बढ़ोतरी हर माह  में हो रही है इसके बावजूद व्यापारियों  के उत्पीड़न के लिए अधिकारी  छापे डाल रहे हैं  जब-जब सरकार विभाग से टैक्स बढ़ाने के रास्ते खोजने को कहता है तब तब विभाग छापे डालना चालू कर देते है व्यापार मंडल तमाम बार विभाग एवं सरकार को टैक्स बढ़ाने के सुझाव दिया है उस पर विभाग नज़रंदाज़ कर व्यापारी के यहाँ छापे डालकर उत्पीड़न विभाग कर रहा है। इससे टैक्स की बढ़ौतरी नहीं होगी इससे टैक्स घटेगा।
सरकार व्यापारी को मजबूर न करे कि वह सड़क पर उतरकर उग्र आन्दोलन करे लखनऊ व्यापार मंडल सभी प्रकार के सर्वे छापे का कड़ा विरोध करता है यदि सर्वे छापे तत्काल बंद नहीं किए गए तो लखनऊ व्यापार मंडल आंदोलित होगा।
 सभी बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री से कहां की यदि बाजार में किसी की भी दुकान  पर सर्वे छापे के लिए अधिकारी आते हैं तो उसका डटकर विरोध कर बहिष्कार करें। और तत्काल लखनऊ व्यापार मंडल को सूचित करें।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल महामंत्री पवन मनोचा अभिषेक खरे अनुराग मिश्रा उमेश शर्मा सुहेल हैदर अल्वी, रामकुमार वर्मा,भारत भूषण अग्रवाल,मनीष गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top