"सचिन पायलट 'गद्दार' हैं, कभी CM नहीं बन पाएंगे...", बोले अशोक गहलोत
अन्य खबरे Nov 24, 2022 at 04:47 PM , 376नई दिल्ली।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब संयम खो चले हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ गुजरात में प्रचार करने पहुंचे अशोक गहलोत ने वक्त निकालकर NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें वह अपने पूर्व डिप्टी सचिन पायलट पर बहुत बुरी तरह बरसे, और पूरी बातचीत में उन्हें छह बार 'गद्दार' कहकर पुकारा.
उन्होंने कहा, "एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं बन सकता... हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता, एक ऐसा शख्स, जिसके पास 10 विधायक भी नहीं हैं... ऐसा शख्स, जिसने विद्रोह किया... उन्होंने पार्टी को धोखा दिया, वह गद्दार हैं..."



























Comments