पुलिस ने पन्द्रह गाड़ियों का आनलाइन किया चालान

अन्य खबरे , 390

गोला खीरी। गोला मे आगामी त्यौहारों के चलते गोला पुलिस की सक्रियता साफ देखने को मिल रही है। वही गोला कोतवाल अरविंद कुमार पांडे के दिशा निर्देशन में गोला का विस्तार राम रक्षपाल ने मैं हमराही ओके सहित गोला सदर चैराहे पर 15 मोटरसाइकिल ओके चालान किए गए। खीरी पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के दिशानिर्देश में गोला प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में गोला सदर चैराहे पर सब इंस्पेक्टर रामरक्षपाल ने 15 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए हैं, बता दें कि त्योहारों के मद्देनजर भीड भाड़ के चलते त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य के चलते पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार गोला प्रभारी निरीक्षक ने जगह जगह पर पुलिस का पहरा बिठा दिया है, वही नाबालिगों के गाड़ियों चलाने पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गई है। एवं बिना मास्क, बिना लाइसेंस कोई भी गाड़ी चलाने के लिए अनुमति प्रदान नही की जाएगी। जिसके चलते जगह जगह पर गोला पुलिस तैनात है, कस्बे में धनतेरस के चलते खाता भीड़ भाड़ देखने को मिली है, जिसके चलते गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र वर्मा ने काफी सक्रियता दिखाते हुए त्योहारों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। वही सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ने गली, मोहल्लों, सड़को, चैराहों पर पैदल गस्त की है।

Related Articles

Comments

Back to Top