जरा सी लालच में पूरे शहर की जान को डाल रहे जोखिम में पेट्रोल टंकी व प्राइवेट बस अड्डे के सामने लग रही पटाखे की दुकान

अन्य खबरे , 522

पलियाकलां-खीरी। शहर में हर साल शहर के बीचोबीच पटाखों की बिक्री होती थी लेकिन जब से मेला मैदान में बड़ा हादसा हुआ है तब से शहर से दूर ही पटाखे की दुकान का लगाया जाता है लेकिन यह जगह कहां है इसके बारे में तहसील प्रशासन ही तय करता है की सभी शहर वासियों को सुरक्षित रखते हुए जगह को चिन्हित किया जाए लेकिन जिस तरीके से तहसील प्रशासन को ताक पर रखकर पेट्रोल पंप व बस अड्डे के सामने पटाखे की दुकानों को लगावाया जा रहा है उससे एक बात तो तय है कि जरा सी लालच में पूरे शहर की जान को जोखिम में डालने का काम किया जा रहा है वही एक बात और भी निकल कर सामने आ रही है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा जिसकी शह पर लगाया जा रहा है। इस ओर प्रशासन अपनी आंखें बंद कर रखा हैै। पिछली बार पटाखा दुकानों के लेकर आखिरी समय तक प्रशासन की रस्साकशी चलती रही। अंत में प्रशासन को पटाखा कारोबार के लिए जगह तय करना पड़ा। शासन ने भले ही हादसों को रोकने के लिए आबादी के बीच पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई हो, लेकिन पलिया में इस आदेश का कोई असर नहीं दिखता। घनी आबादी के बीच पटाखों की दुकानें धड़ल्ले से लगाईं जा रही है। पलिया पुलिस व राजस्व विभाग की टीम सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top