यूपी उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन भाजपा 6 सीटों पर जीती

हेडलाइंस , 649

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।
बांगरमऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस की आरती वाजपेयी को 31,398 वोटों के अंतर से हराया। देवरिया में भाजपा के सत्‍यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को 20,089 मतों से पराजित किया। मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के लकी यादव ने 4,632 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को पराजित किया है।

बुलंदशहर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऊषा सिरोही ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार मोहम्मद युनूस को 21 हजार 702 मतों से हराया। भाजपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा। टूंडला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह धनगर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के महराज सिंह धनगर को 17683 मतों से हराया।
उत्तर प्रदेश में देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्य प्रकाश मणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ब्रह्माशंकर तिवारी को 20,337 वोटों से पराजित किया है। भाजपा के उम्मीदवार सत्य प्रकाश मणि को 68,501 मत मिले जबकि सपा के ब्रह्माशंकर तिवारी को कुल मत 48,164 मत मिले। बसपा उम्मीदवार अभय नाथ त्रिपाठी को 22,025 जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भास्कर मणि को 3680 मत प्राप्त हुए हैं। देवरिया विधानसभा उपचुनाव में 169203 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से नोटा के पक्ष में 1416 वोट पड़े हैं।
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है जबकि शेष एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को बढ़त मिल रही है। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इन सात सीटों में से पिछले विधानसभा चुनाव में छह सीटें भाजपा के पास थीं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गयी थी। मंगलवार को इन सात सीटों पर मतगणना के रुझानों में भाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि टूंडला सीट से पार्टी के प्रेमपाल डांगर आगे चल रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top