मेदांता अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए महंत नृत्यगोपाल दास आईसीयू में हुए भर्ती

अन्य खबरे , 409

अयोध्या।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ खराब होने की वजह से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। महंत नृत्य कृपाल दास शुक्रवार को रूटीन चेकअप के लिए मेदांता गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें समुचित इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि श्री रामजन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पेशाब में इन्फेक्शन होने और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top