भगवान श्रीराम का चरण पादुका लेकर अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
अन्य खबरे Nov 04, 2022 at 03:19 PM , 364अयोध्या। भगवान श्री राम चरण पादुका यात्रा लखनऊ से अयोध्या पहुंची,जहां पर भगवान श्रीराम के महा निर्वाण स्थल गुप्तार घाट पर वैदिक मंत्रों के बीच श्री राम चरण पादुका का पूजन हुआ। दरअसल ये यात्रा लखनऊ से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने भगवान श्री राम चरण पादुका यात्रा को पूजन के बाद रवाना किया था। ये यात्रा 5 नवंबर को आजमगढ़,मऊ होते हुए बिहार प्रदेश के बक्सर जनपद स्थित सिद्धाश्रम पहुंचेगी,6 नवंबर को बक्सर में यात्रा के स्वागत सहित अन्य विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मान्यता है कि बिहार के बक्सर स्थित सिद्धाश्रम में भगवान श्रीराम ने अपना बाल्यकाल गुजारा था और वही विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को शिक्षा-दीक्षा दी थी।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मेरा सौभाग्य है कि आज मैं भगवान के चरण पादुका को लेकर लखनऊ में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जहां श्री राम के चरण पादुका का पूजन हुआ और बड़ी संख्या में वहां पर कई मंत्री विधायक यथार्थवत समय थे। और सैकड़ों लोगों ने वहां पर भगवान किस जगह पादुका का पूजन करके अयोध्या के लिए रवाना किया और अब अयोध्या से पूर्णतया यात्रा जो भगवान श्री राम की कर्मभूमि का यह श्री राम पुरुषर्त यात्रा को लेकर अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन करने के बाद पड़ाव लेते हुए 5 नवंबर को सिद्धाश्रम बक्सर पहुंच जाएगी। जहां पर दूसरे दिन यानी 6 नवंबर को बहुत ही भव्य स्वागत किया जाएगा और हजारों लोगों के साथ चरण पादुका का शोभा यात्रा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है।



























Comments