*राष्ट्रीय स्तर पर थारू होली नृत्य को मिली पहचान,द्वितीय पुरस्कार*

अन्य खबरे , 347

▪️ *एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सौनहा द्वारा प्रस्तुत किया गया थारू होली समूह नृत्य* 

▪️ *समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजाति निदेशालय द्वारा अनुसूचित जनजाति के बच्चों हेतु सीबीएससी पैटर्न पर निःशुल्क आवासीय सुविधायुक्त एकलव्य विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।* 

▪️“ *जनजाति के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापरक आधुनिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा है, सफलता का मूल आधार”-असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्व. प्र.) समाज कल्याण* 

 

लखनऊ: 1 नवंबर,2022

 

     बंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2022 में उत्तर प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सौनहा, खीरी की छात्राओं को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। ये पुरस्कार  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सौनहा के बच्चों को उनके द्वारा प्रस्तुत थारू होली समूह नृत्य के लिए दिया गया।उत्सव में एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी जनजातीय संस्कृति को थारू होली नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी।

      वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजाति निदेशालय द्वारा अनुसूचित जनजाति के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की निःशुल्क आवासीय सुविधा युक्त सीबीएसई बोर्ड,एनसीईआरटी पैटर्न पर पठन पाठन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाती है।विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस की व्यवस्था के साथ ही जनजाति के बच्चों को संस्कार एवं समुदाय के प्रति प्रेम भाव जगाने वाली शिक्षा प्रदान की जा रही है।

      *असीम अरुण, राज्य मंत्री(स्व. प्र.) समाज कल्याण* ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जनजाति  छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापरक  एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की  रही है। श्री अरुण ने पुरस्कार विजेता छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए प्रशंसा की।

Related Articles

Comments

Back to Top