गैंगेस्टर के दो वांछित आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार

अन्य खबरे , 289

अयोध्या। बाबा बाज़ार पुलिस ने गैंगेस्टर के दो वांछित को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक बाबाबाजार मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ अपराध नियंत्रण एंव अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी।तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना मिली दो वांछित अभियुक्त कहीं जाने के लिए भटमऊ नरायन पुर पर किसी के इंतजार में खड़े हैं।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचेत यादव, उपनिरीक्षक कुंवर सिंह व का. दयानन्द यादव,शरदवीर सिंह,शैलेन्द्र सिंह व पंकज यादव की टीम को तत्काल मुखबिर के बताए स्थान भटमऊ नरायनपुर जाने वाले मार्ग के निकट से गैगस्टर मुकदमे में वाछित चल रहे अभियुक्तगण सलमान पुत्र यूनुस निवासी ग्राम तकिया मजरे भटमऊ नरायनपुर थाना बाबा बाजार व मोहम्मद रईश पुत्र स्व0 मो0 फारुख निवासी ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर थाना बाबा बाजार को एक एक अदद अवैध तमंचा औऱ दो दो अदद 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top