श्री नंदीग्राम महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा
अन्य खबरे Oct 30, 2022 at 05:06 PM , 358अयोध्या। श्री भारत यात्रा के स्वर्ण जयंती के अवसर पर योगी श्री भरत जी महाराज के जीवन महात्म्य एवं आकर्षक व दिव्य प्रस्तुतियों से भरपूर रहेगा श्री नंदीग्राम महोत्सव उक्त जानकारी देते हुए श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने बताया कि आज की प्रेस वार्ता जो यह हो रही है इसमें श्री नंदीग्राम महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है जिसमें प्रभु श्रीराम के अनुज भरत के त्याग तपस्या के अनुरूप भरतकुंड और आसपास के क्षेत्र का महत्व इस उत्सव से परिलक्षित होगा। ज्ञातव्य होगी विगत 50 वर्षों से श्री मणिराम दास छावनी मैं पूज्य महंत श्रद्धानंद नृत्य गोपाल दास जी महाराज के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ कराया जाता है जिसमें सैकड़ों साधु संत एवं भगवान श्री भरत जी एवं शत्रुघ्न जी शत्रुघ्न जी के साथ में यात्रा अयोध्या से प्रारंभ होकर चित्रकूट तक जाती है जो महाशय प्रभु श्री राम की खड़ाऊ सहित वापस आते हैं , ऐसे अवसर पर 10 नवंबर को यात्रा का स्वागत एवं चित्रकूट से वापस आने पर 15 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक उक्त यात्रा का ठहराव श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर में रहेगा और उस दौरान श्री नंदीग्राम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी नाका के महंत रामदास ने कहा प्रभु श्री भरत जी के त्याग और उनका जीवन आज आवश्यक हो चुका है कि हम उनके जीवन को देखते हुए आत्मसात करके अपना जीवन उनके अनुसार डालने का प्रयत्न करें इस धारणा को लेकर के इस उत्सव को सफल बनाने का संकल्प हमारे पदाधिकारियों को लेना चाहिए और इस उत्सव को श्री नंदीग्राम महोत्सव के रूप में एक भव्य और आकर्षक ढंग से आमजन के समक्ष प्रस्तुत करने का उद्देश्य होना चाहिए बैठक का संचालन विनय पांडे ने किया , बैठक को प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल समाजसेवी शरद पाठक बाबा महंत गणेश राय दास अमरनाथ पांडे, दिवाकर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता की सुविधा केशव बिगुलर वाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष रमाकांत पांडे ने भी संबोधित किया बैठक में अवधेश अग्रहरि,मानस प्रसाद तिवारी सूर्य नारायण दुबे रमाकांत पांडे पृथ्वीराज सिंह मनोज गुप्ता रितेश पांडे डॉक्टर अनिल पांडे द्वारिका प्रसाद पांडे सहित स्थानीय तमाम गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।



























Comments