*आशा एवं आशा संगिनियों द्वारा किसी भी बैठक में प्रतिभाग करने तथा समस्त राजकीय कार्यों एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान यूनीफार्म में ही रहकर कार्य संपादित किया जाए* -उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक
अन्य खबरे Oct 29, 2022 at 08:01 PM , 334लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने निर्देशित किया है कि प्रदेश में कार्यरत समस्त जनपदो की प्रत्येक आशा एवं आशा संगिनी निर्धारित यूनीफार्म में ही कार्य करें। आशा एवं आशा संगिनियों द्वारा किसी भी बैठक में प्रतिभाग करने तथा समस्त राजकीय कार्यों एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान यूनीफार्म में ही रहकर कार्य संपादित किया जाए।
उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज एनएचएम उत्तर प्रदेश द्वारा इस संबंध में समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आशाओं एवं आशा संगिनियों के लिए निर्धारित यूनीफार्म क्रय करने के लिए राज्य द्वारा धनराशि आवंटित की जाती रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी आशाओं एवं आशा संगिनियों को यूनीफार्म उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रति आशा / आशा संगिनी को रू0 1000 की दर से जनपदों को धनराशि आवंटित की गयी है एवं तदानुसार दिशा-निर्देश प्रेषित किये गये है।



























Comments