लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक दारोगा और दो सिपाही को किया निलंबित
अन्य खबरे Oct 27, 2022 at 10:55 AM , 210अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर आए हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक दारोगा और दो सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति 23 अक्टूबर को अंबेडकरनगर दौरे पर आए थे। एसपी के निर्देश पर न्यायमूर्ति की सुरक्षा के लिए एक दारोगा और दो सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात एसआई ने न्यायमूर्ति से यह पूछ लिया कि आप को जाना कहां है, जिसके बाद न्यायमूर्ति ने इसकी एसपी से अपनी नाराजगी जाहिर की। एसपी अजित कुमार सिन्हा ने सुरक्षा में तैनात एसआई तेजबहादुर, सिपाही मोहम्मद अयूब और ऋषभ यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सीओ सिटी सुरेश कुमार का कहना है कि न्यायमूर्ति की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दारोगा और दो सिपाही को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच हो रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।



























Comments