राम नगरी में मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव

अन्य खबरे , 315

अयोध्या।
राम नगरी में मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव। राम जन्म भूमि में भी विराजमान भगवान को लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपने मंदिर से 56 व्यंजन बनवा कर लगाया रामलला को 56 व्यंजनों का भोग।राम नगरी के मंदिरों में आज मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव। अनेक प्रकार के पकवान का भगवान को लगाया जाता है भोग। अन्नकूट कूट का प्रसाद श्रद्धालुओं में किया जाता है वितरित। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय कर अयोध्या लौटने पर दीपावली के अगले दिन मनाया गया था अन्नकूट महोत्सव। नगर वासियों ने विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को किया था समर्पित। तभी से अयोध्या वासी मानते हैं अन्नकूट महोत्सव। दूर-दराज से श्रद्धालु  अन्नकूट का प्रसाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं अयोध्या। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम ने कंदमूल फल खाए थे जिसके बाद अयोध्या लौटने पर उन्हें छप्पन भोग खिलाया गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top