पीएम से पहले सीएम योगी का अयोध्या दौरा
अन्य खबरे Oct 19, 2022 at 03:15 PM , 245अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं लगभग 12 बजे अयोध्या की राम कथा हेलीपैड पर उतरने के बाद साकेत महाविद्यालय राम जन्मभूमि राम कथा पाठ और राम की पैड़ी का भी निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद तैयारी में लगाए गए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। लगभग 3 घंटों तक दीपोत्सव की तैयारियों पर मंथन करेंगे। इस दौरान राम कथा पार्क राम की पैड़ी का भी निरीक्षण करेंगे।राम नगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव की तैयारी सुरक्षा के विशेष कवच के रूप में किया जा रहा है इन तैयारियों के बीच अयोध्या के दीपक को में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों को लेकर समस्या न आए का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।साकेत महाविद्यालय पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा जहां से निकलकर सीधे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जा रामदेवरा का दर्शन पूजन के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ दीप जलाकर करेंगे। जिसके बाद राम राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम कथा पार्क पहुंचेंगे। जहां से सीधे सरयू आरती पूजन करेंगे और फिर 17 लाख दीपों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने के साथ आतिशबाजी को भी देखने राम की पैड़ी पर मौजूद रहेंगे।



























Comments