आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने किसानों के साथ किया मीटिंग,वार्ता रही विफल
अन्य खबरे Oct 18, 2022 at 05:10 PM , 256अयोध्या। ग्राम पंचायत तिहुरा मांझा के सचिवालय पर मंगलवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण के संदर्भ में बैठक किया। इस दौरान किसान और अधिकारियों में कई राउंड वार्ता हुई। मीटिंग में उपस्थित किसानों ने मांग किया की हमको ज्यादा मुआवजा दिया जावे। तभी सहमति करेंगे। आवास विकास परिषद की ओर से कहा गया की प्रति विश्वा ढाई लाख रुपए दिया जाएगा। लेकिन किसान कम से कम 4 लाख प्रति विश्वा की मांग किया है।आवास विकास परिषद के अधिकारी ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि ढाई लाख प्रति विश्वा दिया जा रहा है। लेकिन अभी किसान राजी नही है। वार्ता फिर की जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कहा कि वार्ता विफल रही है। जब तक ठीक से मुआवजा नहीं मिलेगा किसान राजी नही होंगे। यहाँ के किसानों को मांझा बरेहटा, शाहनेवाजपुर के समान मुआवजा दिया जावे। तभी बात बन सकती है। किसान नेता अरविंद यादव ने कहा कि किसानों का जब तक हित नही होगा। तब तक बात बनेगी नही। जमीन अधिग्रहण से पुर्व किसानों की सब मांगे पुरी की जावे। इस मीटिंग में एआरओ राम कुमार शुक्ला, एडीएम एफ आर महेंद्र सिंह, किसान नेता अरविंद यादव, समाजसेवी जंग बहादुर उपाध्याय, विजय यादव, सोमाई निषाद, राम करण यादव प्रधान, राम कुमार नरेंद्र, बाबूराम यादव, पुण्यवासी मांझी, शिवराज, रामरूप व सोमई निषाद आदि शामिल रहे।



























Comments