पत्रकार राज नारायण पाण्डेय को जान से मारने की धमकी
अन्य खबरे Oct 17, 2022 at 12:43 PM , 433अयोध्या।
पत्रकार राज नारायण पाण्डेय को जान से मारने की धमकी। अज्ञात युवक द्वारा फोन पर दी गयी धमकी। युवक ने फोन पर खुद का नाम राजेश तथा सप्लाई ऑफिस लखनऊ बताया पता। राशन कार्ड फीडिंग की पूछताछ के बहाने युवक ने किया था फोन। फोन पर किया जमकर गाली-गलौज। गाली गलौज तथा धमकी का ऑडियो पीड़ित के पास मौजूद। युवक राजेश सहित गांव के कोटेदार राम अनुज तिवारी पर पत्रकार से गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा रौनाही थाना में दर्ज। कोटेदार राम अनुज तिवारी से पत्रकार का लंबे समय से चल रहा है जमीनी विवाद। जमीनी विवाद में दिलाई गई धमकी। रौनाही थाना क्षेत्र के सोखावां ग्राम पंचायत के मजरे ललकी पांडे के पुरवा के रहने वाले हैं पत्रकार व कोटेदार।



























Comments