बाराबंकी के शुक्लन पुरवा गांव में घूर गड्ढा एवं खलिहान की सरकारी जमीन पर बने भूमाफियाओं के घर पर कब होगी बाबा की टेढ़ी नज़र
अन्य खबरे Oct 16, 2022 at 04:12 PM , 1053बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े माफियाओं को खत्म करने वाली योगी सरकार का बुलडोजर क्या
बाराबंकी के शुक्लन पुरवा के मजरे हथौधा गांव में घूर गड्ढा एवं खलिहान की गाटा संख्या 275, 276
की करोड़ो की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के घर बाबा का बुलडोजर चलेगा या नहीं कब होगी इन पर बाबा की टेढ़ी नज़र। आगे और भी कई खुलासे होंगे तबतक हमें इन्तजार करना होगा। इन सरकारी जमीन पर किसके किसके बने हैं मकान और जमीन पर कब्जा किन लोगों की मिली भगत से हुआ है। खैर जब ये जानकारी लेने के लिए समाचार की टीम ने लेखपाल गायत्री जैसवाल के मोबाईल पर बातकर सच्चाई का पता लगाना चाहा तो उनका मोबाईल स्विच आफ बताता रहा। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले खाद गड्ढा हेतु सुरक्षित गाटा संख्या 275, 276 पर अवैध कब्जे की शिकायत एक स्थानीय निवासी परिवार ने की थी जिससे गुस्साए लोगों ने कानूनगो और लेखपाल के सामने पिता पुत्रों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।



























Comments