चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का निधन
अन्य खबरे Oct 16, 2022 at 11:06 AM , 311कानपुर।
चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का निधन। बर्रा इलाके में भूत बंगला है आवास। समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर से लड़ चुके थे चुनाव
चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया. वह उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के रहने वाले थे. जादूगर का निधन 71 साल की उम्र में हुआ है. वह बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे. ओपी शर्मा बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे. ओपी शर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
जादूगर ओपी शर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, "कई दशकों से जादू के स्टेज के वन मैन शो, विश्व प्रसिद्ध जादूगर कानपुर निवासी ओपी शर्मा जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को अपार दुख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति



























Comments