विभागीय अधिकारियों द्वारा दीपोत्सव 2022 की तैयारी की समीक्षा तथा भ्रमण किया गया।

अन्य खबरे , 241

अयोध्या 14 अक्टूबर 2022 (सूवि)ः-सूचना एवं संस्कृति निदेशक श्री शिशिर के निर्देश पर अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी द्वारा आज विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव 2022 की तैयारी की समीक्षा तथा भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह छठा दीपोत्सव मनाया जा रहा है इसमें सूचना निदेशक का मुख्य कार्य मीडिया सेन्टर की स्थापना, झांकियों की सजावट एवं प्रचार प्रसार आदि प्रमुख है। सूचना विभाग द्वारा साकेत महाविद्यालय में झांकियों का सजावट का कार्य शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है सूचना निदेशक द्वारा विगत वर्ष की भांति इस बार भी मुख्यालय के 3 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की डियुटी लगायी गयी जिसका संयुक्त निदेशक श्री सर्वेश दूबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा उप निदेशक सूचना अयोध्या एवं प्रभारी मीडिया सेन्टर मुख्यमंत्री लखनऊ डा0 मुरलीधर सिंह को स्थानीय एवं विभागीय स्तर पर समन्वयक बनाया गया है। उसके क्रम में अपर निदेशक का यह पहला भ्रमण था। इसमें सूचना विभाग के स्थानीय लेखाकार श्री अवधेश कुमार जायसवाल की डियुटी लगायी गयी, इसके अलावा अन्य सूचना विभाग के लोगों को दायित्व दिया गया है, जिसमें उपनिदेशक प्रदर्शनी, उपनिदेशक कम्प्यूटर, उपनिदेशक शोरूम मीडिया, उपनिदेशक इलेक्ट्रानिक मीडिया सहित सहायक निदेशकों की डियुटी लगायी गयी। अपर निदेशक सूचना द्वारा रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, रामकथा संग्रहालय, झांकी निर्माण स्थल, साकेत महाविद्यालय आदि स्थलों का भ्रमण किया गया तथा मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक भी किया गया तथा सभी तैयारियां प्रत्येक दशा में 19 अक्टूबर 2022 तक जल्द से जल्द कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया गया।
------------------

Related Articles

Comments

Back to Top