मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी

अन्य खबरे , 328

अयोध्या। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का 12 अक्टूबर को लगभग 11 बजे अयोध्या में आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों की मानक के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री राम कथा पार्क हेलीपैड से श्री रामास्वामी मंदिर गोलाघाट रोड निर्मोचन चौराहा श्री रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी श्री राम मंत्रअर्थ मंडपम हर्षण नगर के श्री राम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा इसके बाद दीपोत्सव 2022 की समीक्षा बैठक करेंगे।उप निदेशक सूचना डॉ0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के कवरेज हेतु मीडिया बंधुओं हेतु कोई पास जारी नहीं किया जा रहा है। सभी मीडिया साथी अपने-अपने मान्यता कार्ड व परिचय पत्र के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था का पालन करते हुए कवरेज करेंगे तथा स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए कवरेज करेंगे। मीडिया साथियों को एएनआईव सूचना विभाग की टीम द्वारा समय समय पर फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराया जाएगा। सभी से अपील है कि पूर्व की भांति जिला प्रशासन व पुलिस एवं सूचना विभाग का सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Comments

Back to Top