राकेश सचान ने सपा संरक्षक स्व0 मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर गहर शोक व्यक्त किया

अन्य खबरे , 255

 लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री, श्री राकेश सचान ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर गहर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शंाति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की ईश्वर प्रार्थना की है।
श्री सचान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 मुलायम सिंह यादव जी के साथ मुझे 1980 से छात्र राजनीति में रहकर काम करने का अवसर मिला। स्व0 मुलायम सिंह यादव जी एक संघर्षशील नेता थे। वे 10 बार विधान सभा के सदस्य तथा 07 बार लोकसभा के सदस्य चुने गये। स्व0 यादव जी 05 दशक तक उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति का केन्द्र बिन्दु रहे। उनकी कथनी और करनी में अन्तर नहीं था। वह जिस भी कार्यकर्ता से जो भी वादा करते थे, उसे निभाते थे। यही उनकी पहचान थी और इसी ताकत के कारण वह लगातार राजनीति में आगे बढ़ते रहे। उनको लोग सम्मान से नेता जी के नाम से पुकारते थे। वह एक जन नेता थे। मैं ईश्वर से कामना करता हॅू कि उनके परिजनों व समर्थकों को असीम दुख को सहने शक्ति प्रदान करें। 

Related Articles

Comments

Back to Top