मंडलाआयुक्त ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -सिविल लाइन स्थित बस अड्डा, राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहा व जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
अन्य खबरे Oct 08, 2022 at 07:40 PM , 346अयोध्या।
अयोध्या मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने सिविल लाइन स्थित रोडवेज, कचहरी स्थित राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहे व जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर मुख्य मार्ग पर खड़े बस को देखकर उन्होंने तत्काल एआरएम को निर्देशित किया कि मुख्य मार्ग पर बसें ना खड़े हो। इसके उपरांत उन्होंने कचहरी स्थित राजकीय शहीद उद्यान का भी निरीक्षण किया। जहां पर शौचालय साफ ना पाए जाने पर सफाई के निर्देश दिए इसके उपरांत उन्होंने फतेहगंज चौराहे पर खड़े ट्रक व बड़े वाहनों को देखकर निर्देशित किया कि शहर में छोटे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाए जिससे आम जनमानस को सहूलियत हो। इसके उपरांत उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों से बातचीत के दौरान मनकापुर से आई महिला को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी महिला अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई और अस्पताल के ठीक बाहर वाहन खड़ा करने को भी मना किया। मरीजों व तीमारदारों से इलाज के बारे में जानकारी की और हो रहे उपचार के विषय में भी पूछा इसके उपरांत दवाई स्टोर में दवाई के बारे में विवरण व कैल्शियम व विटामिन की टेबलेट के स्टॉक के बारे में भी मिलान किया। रजिस्टर पर दवाई के स्टॉक के बारे में भी जा जांच किया। कोरोना जांच केंद्र पर जहां पर 2 स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती होने के बावजूद भी कोई उपस्थित नहीं मिला। जांच करने वाले दो कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहीं पर्चा काउंटर पर भी कोई नहीं मिला।वही औषधि वितरण कक्ष के बाहर अस्पताल में ही मोटरसाइकिल खड़े होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई तत्काल स्थानीय चौकी इंचार्ज को बुलाकर गाड़ी हटवाने के निर्देश दिए और कहा कि दोबारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वाहन खड़े मिले तो आवश्यक कार्यवाही होगी। वही इस दौरान कई आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भुगतान न मिलने की बात से भी अवगत कराया जिस को लेकर कंपनी का नाम नोट करते हुए श्रम आयुक्त को मामले से अवगत कराते हुए जांच करने का भी निर्देश दिया। वह इसी दौरान जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार द्वारा अवगत कराया गया कि खाने की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसको लेकर के अस्पताल प्रशासन से खाने की गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने की बात मंडल आयुक्त नवदीप रिणवा द्वारा कही गई। वही एक मरीज के तीमारदार द्वारा तीसरे मंजिलें पर पीने के पानी की व्यवस्था ठीक ना होने की बात से भी अवगत कराया गया जिस पर मंडलायुक्त ने तत्काल निर्देश दिया कि तीसरे मंजिलें पर पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कर दी जाए जो भी खामियां हैं उसको आज ही दूर कर पानी की व्यवस्था सही कराई जाए। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि शनिवार को बस अड्डा, राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया इस दौरान कोरोना जांच केंद्र पर दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कई अवस्थाएं मिली है जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया है। अस्पताल प्रशासन से या भी अवगत कराया गया है कि जितने भी कर्मचारी हैं सभी लोग अपने पूरे ड्रेस में रहें नेम प्लेट जरूर लगाएं मरीजों से अच्छा व्यवहार करें किसी भी दशा में मरीजों को दिक्कत ना होने पाए इसका अवश्य ध्यान दें समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा साथ ही अधिकारीयों को भी निर्देशित किया जाएगा कि वह निरीक्षण करते रहें व्यवस्थाओं को देखते रहे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही भी की जाएगी



























Comments