मूर्ति विसर्जन के साथ श्री दुर्गा पूजा समाप्त
अन्य खबरे Oct 07, 2022 at 11:50 PM , 318मोहम्मदी खीरी- नगर के मोहल्ला बाजार खुर्द स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेब मंदिर प्रांगड़ में नवरात्र के प्रथम दिवस से चल रही श्री दुर्गा पूजा कल पूर्ण आहुति व कन्या भोज के बाद विसर्जन के साथ सम्पूर्ण हुई।ज्ञात हो गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के प्रथम दिवस पर मंदिर प्रांगड़ में पूरे विधि विधान से 11 दिवसीय मूर्ति स्थापित की गई।प्रतिदिन पूजा-पाठ व भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा।तत्पश्चात कल पूर्ण आहुति व कन्या भोज के बाद मूर्ति का विसर्जन इमिलिया घाट(रविन्द्र नगर) में किया गया।विसर्जन यात्रा मंदिर प्रांगड़ से होते हुए पुत्तनी चौराहा,कन्या पाठशाला, शुक्लापुर होते हुए पुवायां रोड से अपने गवतव्य पर पहुची।विसर्जन यात्रा में श्री नर्वदेश महादेव मंदिर सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी,महिलाएं,पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।



























Comments