*सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट एण्ड हास्पिटल लखनऊ में कैंसर रोगियों का इलाज प्रारम्भ*

अन्य खबरे , 667

 *संस्थान ने अब तक 45 रोगियों की रेडियोथेरेपी, 27 रोगियों की कीमोथेरेपी, 17 रोगियों के छोटे – बड़े आपरेशन किये*

 *आगामी एक वर्ष में संस्था में बेड संख्या 54 से बढ़कर 200 बेड होंगे क्रियाशील*

 *संस्थान हेतु स्वीकृत 287 करोड़ रूपये के सापेक्ष 222 करोड़ रूपये किये गये अवमुक्त*

 *भविष्य में स्थापित किये जायेंगे 100 करोड़ रूपये के कैंसर उपकरण*

लखनऊ। लखनऊ में सीजीसीटी सुल्तानपुर रोड स्थित सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट एण्ड हास्पिटल में कैंसर रोगियों का इलाज प्रारम्भ कर दिया गया है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि संस्थान ने अब तक 45 रोगियों की रेडियोथेरेपी , 27 रोगियों की कीमोथेरेपी, 17 रोगियों के छोटे – बड़े आपरेशन किये जा चुके है। आगामी एक वर्ष में संस्थान में  बेड संख्या 54 से बढ़कर 200 बेड हो जायेगी तथा अगले वर्ष पोस्ट गेजुएट पाठयक्रम भी प्रारम्भ कर दिये जायेंगे।
           श्री खन्ना ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के आने के बाद अब तक इस संस्थान हेतु 287 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है, जिसके सापेक्ष 222 करोड़ रूपये अवमुक्त किये जा चुके है। संस्थान में 20 विभागों के 25 विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत है। इसके अतिरिक्त मेडिकल फिजिशियन तथा रेजीडेंट डाक्टर भी है। 124 नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किये गये  है। कुल मिलाकर पिछले एक वर्ष में अमृत फार्मेसी के अलावा हाउस कीपिंग, सैंट्रल स्टेराइल, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे 12 सर्विसेज क्रियाशील है। लखनऊ की सबसे लीनियर एक्सीरेड मशीन भी इसी वर्ष इस संस्थान में स्थापित की गयी है और भविष्य में 100 करोड़ रूपये के कैंसर उपकरण और स्थापित किये जायेंगे, जिससे यह संस्था प्रदेश एवं देश की उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके।

Related Articles

Comments

Back to Top