*पत्रकार पर हमले को लेकर जमकर बवाल* _आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा गया_

अन्य खबरे , 415

लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में  एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर पर हमला हो गया। जिसे लेकर जम कर हंगामा हुआ। शहर में नगरपालिका परिषद द्वारा लालबहादुर शास्त्री पार्क में कार्यक्रम हो रहा था। अध्य्क्ष ने शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।तभी भाजपा नेत्री व नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेयी के प्रतिनिधि  शोभितम मिश्र ने पत्रकार की गर्दन दबा दी और मारपीट करने लगा। यह खबर फैलते ही पीड़ित पत्रकार सहित लखीमपुर के अधिकांश पत्रकार कोतवाली पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी।  पीड़ित का कहना है कि नगरपालिका के खिलाफ मोहल्लों की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित करने के कारण हमला हुआ ।  आरोपी की तलाश में पुलिस अध्यक्ष के पति वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सतीश कौशल बाजपेयी की बस स्टेशनरोड क्लिनिक भी पहुंची। पुलिस अध्यक्ष के मोहल्ला नईबस्ती आवास भी पहुंची। इसी बीच पुलिस ने आरोपी शोभितम को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने निंदा की

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस हमले की लिखित निंदा की है। सिंह ने कहा पत्रकार पर हुआ हमला निंदनीय है। यह इस वारदात की निंदा करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top