*लखनऊ मेट्रो स्टाफ ने सोने के कंगन, अंगूठी समेत 6000 रुपये महिला यात्री को लौटाए।*
अन्य खबरे Oct 02, 2022 at 07:59 PM , 395लखनऊ।
आज दिनांक 02/10/22 को समय 9:30 बजे मुंशी पुलिया मेट्रो प्लेटफार्म नंबर 01 पर मेट्रो ट्रेन चेक करते समय सुरक्षाकर्मी प्रेम प्रकाश को एक लेडीज पर्स मिला जिसे स्टेशन कंट्रोलर के पास जमा कर दिया। *पर्स में 5 क्रेडिट कार्ड, एक डेबिट कार्ड ,दो रिंग गोल्ड, चार सोने के कंगन थे और ₹6000 नगद थे* महिला यात्री समय 10:13 बजे स्टेशन पर वापस आई तत्पश्चात स्टेशन कंट्रोलर ने सभी औपचारिकता पूर्ण कर महिला यात्री को पर्स वापस सौंप दिया।
महिला यात्री सुश्री सुमिता श्रीवास्तव
मोबाइल नंबर 8945 40****
पता अलीगंज लखनऊ।



























Comments