एडीएम एसडीएम एवम अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट ने शूटिंग खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

अन्य खबरे , 2701

अयोध्या
भवदीय शूटिंग रेंज अयोध्या के 11 खिलाड़ी करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन की तरफ से 17 से 24 सितंबर तक स्टेट प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 11 मेडल आए जिसमें खिलाड़ियों को एयर पिस्टल एयर राइफल 12 बोर .22 बोर में मेडल हासिल हुए जिसमें 12 बोर में मोहम्मद उबेद खान को 2 सिल्वर मेडल , वही महिला आरक्षी नीलू शर्मा को 2 मेडल, जैनुल आबदीन खान को 1 मेडल, डॉक्टर डीआर आर भुवन  को 2 मेडल, एवं पीयूष कुमार सिंह ,भास्कर पांडे ,अनुराधा ओझा ,वंशिका चौधरी को एक-एक मेडल प्राप्त हुए, अयोध्या में मेडल जीत कर आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए एसडीएम अतिरिक्त दिग्विज सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में बुलाकर अपने हाथों से मॉडल बनाकर किया सम्मानित इस मौके पर उनके साथ जितेंद्र कुमार कुशवाहा प्रभाकांत अवस्थी रहे मौजूद, टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे मंडल कोच सनी कुमार वर्मा ने बताया कि मेडल पाने वाले सभी खिलाड़ी अब प्री नेशनल नार्थ जोन दिल्ली में 6 तारीख को अपनी प्रतिस्पर्धा को दिखाएंगे, इस मौके पे एडीएम एसडीएम एवम अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट रहे जितेंद्र कुमार कुशवाहा दिग्विजय सिंह प्रभा कांत अवस्थी जी रहे मौजूद

Related Articles

Comments

Back to Top