राम मंदिर निर्माण समिति की प्रथम दिन की बैठक संपन्न

अन्य खबरे , 300

अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व राम मंदिर निर्माण समिति की प्रथम दिन की बैठक संपन्न।पहले दिन की बैठक में ट्रस्टीयों ने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगाई अंतिम मुहर।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 15 ट्रस्टीयों में से 14 ट्रस्टी यों ने बैठक में लिया हिस्सा। 10 ट्रस्टी बैठक में रहे मौजूद चार ट्रस्टीयों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया।
पहले दिन की बैठक में राम मंदिर के निर्माण पर आने वाले खर्च को लेकर हुआ चर्चा। लगभग अट्ठारह सौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा राम मंदिर के निर्माण में।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्ट ने नियमावली पर भी लगी अंतिम मुहर। राम जन्मभूमि परिसर में महा ऋषियों और रामायण कालीन पत्रों को भी दी जाएगी जगह।महर्षिवाल्मीकि महर्षि वशिष्ठ महर्षि विश्वामित्र और महर्षि अगस्त के साथ साथ निषादराज ,माता शबरी और जटायु के मंदिर का किया जाएगा निर्माण।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टीयों ने द्वारिका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और ASI के पूर्व महानिदेशक बृजवासी लाल को दी श्रद्धांजलि।  राम लला की अचल मूर्ति होगी सफेद पत्थर की।

Related Articles

Comments

Back to Top