रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर संतों से मिले सीएम योगी
अन्य खबरे Jul 31, 2022 at 04:50 PM , 334सुरक्षा और विकास पर संतों ने की शिकायत
अयोध्या।राम मंदिर आंदोलन से मंदिर निर्माण की सफलता का संकल्प दिवंगत रामचंद्र दास परमहंस था। आज उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों ने याद किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। वही अयोध्या में चल रहे मंदिर निर्माण के की तर्ज पर विकास के कार्य को लेकर अयोध्या के संतो के साथ मंत्रणा किया। इस दौरान कई संतों ने विकास कार्यों अधिकारियों की मनमानी कि शिकायत दर्ज कराई है।आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे। सरयू तट पर उनका हेलीकॉप्टर उतरने के बाद रामचंद्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर पहुंचे जहां पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया और फिर रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। जिसके बाद दिगंबर अखाड़ा में आयोजित स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस के पुण्यतिथि पर अयोध्या के संतो के साथ श्रद्धांजलि दी। लगभग एक घंटे से अधिक समय दिगंबर अखाड़ा में संतों के साथ मुलाकात किया और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा भी किया।दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि आज पूज्य रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे जहाँ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तो वही बताया कि अयोध्या के विकास को लेकर भी तमाम चर्चाएं भी हैं यहां के अधिकारियों को भी डांट लगाई है उन्होंने कहा कि अयोध्या की विकास को लेकर आने वाले बजट को दूसरे मत में खर्चा कर दिया जाता है ऐसा न हो।जिस कार्य के लिए आवंटित किया जाए वह कार्य पूरा किया जाए. अयोध्या के विकास यहां की सड़कें सभी बहुत ही सुंदर बनी इन सभी चीजों पर वार्ता हुआ है। खासकर अयोध्या की सुरक्षा को लेकर भी बात किया जाए।



























Comments