मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमहंस को दी श्रद्धांजलि
अन्य खबरे Jul 31, 2022 at 11:32 AM , 465अयोध्या। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रविवार को अयोध्या पहुंचे। उनकी अगवानी रामकथा हेलीपैड पर अयोध्या के संत महात्माओं ने की। इसके अलावा परमहंस समाधि स्थल के व्यवस्थापक आचार्य नारायण मिश्र सांसद लल्लू सिंह गोंडा के कैसरगंज से सांसद बृज भूषण शरण सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता स्वागत ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।स्वागत के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमहंस समाधि स्थल पहुंचकर परमहंस को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के पश्चात हनुमानगढ़ी में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इससे पूर्व रामकथा हेलीपैड पर सीएम योगी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।



























Comments