*महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 घायल; CM बघेल ने किया मदद का ऐलान*

अन्य खबरे , 396

छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां खेत मे धान का रोपा लगा रहे 11 मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरी है. जिसमे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 6 झुलस गए हैं. वहीं, सभी मजदूर महिलाएं थी. घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112, एंबुलेंस 108 समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली ले जाया गया है. इस दौरान बिजली गिरने से 5 लोगों की असामयिक मौत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है.

Related Articles

Comments

Back to Top