भारत साइकिल यात्री और समाजसेवी रामानंद सैनी को किया गया सम्मानित

अन्य खबरे , 522

लखनऊ। लखनऊ के किशनपुर कौड़िया, बंथरा गांव में रात को पांचवे विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जन समर्पण युवा समिति के तत्वाधान में शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उनके शौर्य व बलिदान को याद करते हुए लखनऊ के समाजसेवी और साइकिल से भारत भ्रमण करने वाले रामानंद सैनी को सम्मानित किया गया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रभाकर शुक्ला और कार्यक्रम के संचालक कृष्ण कुमार मौर्य सरल जी ने रामानंद सैनी जी को  सम्मानित किया l कार्यक्रम मे क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों, विद्यार्थियों, राजनीतिज्ञों, सेनानियों,स्कूल  प्रबंधकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया l जिसमें रामानन्द सैनी के साथ लखनऊ के योगेश यादव और ओमप्रकाश गुप्ता भी शामिल थे l सम्मान समारोह के पश्चात्‌ देर रात तक कवि सम्मेलन चलता रहा l जिसमें कृष्ण कुमार मौर्य  के संचालन में कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया l

Related Articles

Comments

Back to Top