कलाकारों को ठगने से भी बाज नहीं आ रहे लैमार पैसा मांगने पर करते हैं गालीगलौज
अन्य खबरे Sep 19, 2020 at 11:46 PM , 706लखनऊ। योगी सरकार के सख्त होने के बावजूद लैमारों और अपराधियों के हौसले बुलंद है ताजा मामला विंग्स कम्पनी पता-गोमती नगर नियर लोहिया पार्क के मालिक अफ्ताब आलम व अस्फाक आलम द्वारा राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन में नुक्ड्ड नाटक के कलाकारों को ठगने का है । जिससे कलाकारों में गुस्सा है। कलाकारों नें बताया कि विंग्स कम्पनी पता-गोमती नगर नियर लोहिया पार्क के मालिक अफ्ताब आलम व अस्फाक आलम द्वारा राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन में नुक्ड्ड नाटक हम कलाकारों से 2017 सीतापुर में 2019 कंुभ प्रयागराज, सुल्तानपुर और मऊ में काम कराया गया जिसका भुगतान हमको नहीं किया गया है जबकि विभाग द्वारा भुगतान हुआ है कलाकारों द्वारा बार-बार पैसा मांगने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है और कलाकारों से गाली-गलौज किया जाता है जिसके विरोध में आज दिनांक 19.09.2020 को जी0पी0ओ0 पर नुक्ड्ड नाटक का कार्यक्रम रखा गया है हम लोग नुक्ड्ड नाटक के द्वारा अपनी मांगो को रखने जा रहे थे लेकिन धारा-144 के कारण परमिशन नहीं मिली लेकिन हम लोग नाटक का एक विडियो बनाकर आप सभी पत्रकार को भेज रहे हैं। हमारा आन्दोलन चलता रहेंगा जब तक हमारी मेहनत का पैसा हम लोगों नहीं मिलता।



























Comments