दुःखी मन से पत्रकारों ने दी मो0 यासीन को श्रद्धान्जलि

अन्य खबरे , 406

लखीमपुर-खीरी। एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों पत्रकारों ने शोक सभा कर जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार मोहम्मद यासीन के आकस्मिक निधन से दुखी पत्रकारों ने मोहम्मद यासीन को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार को यह आकस्मिक आघात सहने की भगवान से प्रार्थना की। इसमें जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव श्रीवास्तव प्रदीप सक्सेना  रमेश चंद्र मिश्रा संजय गुप्ता मनोज मिश्रा रमाशंकर मिश्रा राजीव दीक्षित के0के0शुक्ला शबाब खान राघवेंद्र सिंह राकेश शर्मा हरीशंकर मिश्र आदि पत्रकार बंधु शामिल रहे। ज्ञात हो कि बीते सप्ताह एक मार्ग दुर्घटना में वह घायल हो गए थे परन्तु उन्हें जिले से लगाकर राजधानी तक कहीं समुचित इलाज व्यवस्था न हो पाने के कारण उनका कथित इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर के बाद से जिले के पत्रकारों में शोक लहर है। एसोसियेशन ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा चिकित्सा व्यवस्था एवं उनकी रोजी रोटी व उन पर प्रशासन तथा पब्लिक स्तर पर किए जा रहे उत्पीड़न से सम्बन्धित विषयों पर ठोस समुचित उपाय करने की भी मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को लेकर पत्रकारों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Comments

Back to Top