अदभुत पुल : जहाँ कुत्ते करते है आत्महत्या
परिवेश Apr 13, 2022 at 11:10 AM , 574तनाव, डिप्रेशन और इसके बाद आत्महत्या. दुनिया में अगर कोई अदृश्य महमारी धीरे-धीरे लोगों को चपेट में ले रही है, तो उसमें ये शुमार है. अब इंसानों की आत्महत्या की वजहें तो ढूंढी भी जा सकती हैं, लेकिन जानवर अगर खुद पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर लें, तो इसे क्या माना जाए? ऐसा ही एक रहस्य समेटे है स्कॉटलैंड का एक पुल, जहां आते ही कुत्ते संदिग्ध तरीके से आत्महत्या कर लेते हैं.
क्या आपने कभी जानवरों द्वारा आत्महत्या करने के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब जगह के बारे में बताएंगे जहां जाकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते हैं. स्कॉटलैंड में एक ऐसा पुल है जहां से छलांग लगाकर कुत्ते खुद अपनी जान दे देते हैं. इस पुल का नाम है ओवरटांन ब्रिज
यह बात सुनने में अजीब लग सकती है लेकिन स्कॉटलैंड के इस पुल को कुत्तों की आत्महत्या के लिए ही जाना जाता है. ब्रिज की ऊंचाई 50 फीट है. कहा जाता है कि इसपर जब भी कोई कुत्ता टहलने के लिए आता है, खुद ब खुद ही पुल से छलांग लगा देता है. यही कारण है कि इस पुल को 'डाग्स सुसाइड ब्रिज कानाम दिया गया है.
अब तक सैकड़ों कुत्तों ने इस पुल से नीचे छलांग लगाई है जिनमें से 50 की मौत हो गई. हालांकि इस पुल का क्या रहस्य है, किसी को पता नहीं चल पाया है
स्थानीय लोग बताते हैं, कुत्तों की आत्महत्या को देखते हुए इससे जुड़ा एक नोटिस भी लगा दिया गया है जिससे आने- जाने वालों को पता चल सके. इस पुल का निर्माण वर्ष1950में हुआ था. लोग बताते हैं कि जब से यह पुल बना, तब से ही इस तरह की घटनाएं देखी जाती हैं.
इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि एक बार तो एक शख्स ने अपने बेटे को पुल से नीचे फेंक दिया और खुद भी आत्महत्याकरने की कोशिश की
वहीं इसे लेकर तरह-तरह के किस्से-कहानियां कही जाती हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह पर भूत-प्रेतों से जुड़ी नकारात्मक शक्तियां हैं तो कुछ लोग बताते हैं कि कुत्तों के अंदर भूत आ जाता है और वे खुद अपनी जान लेने के लिए पुल से कूद जाते हैं. जिन ओनर्स के डॉग्स यहां से नीचे कूदे, उनका भी यही मानना है कि यहां कुछ तो अजीब है जिसकी वजह से कुत्ते नीचे कूद जाते हैं.
अब सच्चाई चाहे जो हो, आज भी यह पुल एक पहेली बनकर लोगों के आगे खड़ा है.































Comments