सीएम योगी के खड़े रूख के बाद शनिवार के लॉकडाउन में बेहद मुस्तैद दिखी पुलिस

हेडलाइंस , 389

लखनऊ, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की अनलॉक-3 में सख्ती का असर अब पुलिस पर भी दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड की समीक्षा बैठक में साप्ताहिक बंदी के दौरान दोनों दिन (शनिवार व रविवार) सख्ती करने के निर्देश दिये थे। इसका असर दिखने लगा।साप्ताहिक बंदी के दौरान लखनऊ में शुक्रवार देर रात ही वाहनों की चेकिंग के साथ ही अनावश्यक रूप से सड़क तथा गली में टलहने वालों लोगों के साथ पुलिस ने सख्ती की। हर जगह पर पुलिस कड़ाई से नियमों को पालन करा रही है। प्रदेश के महानगरों में पुलिस जगह-जगह पर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग कर रही है। हर जगह पर सख्ती से पालन नियमों का कराया जा रहा है। किसी भी जगह पर इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top