युवती के संग कई वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने वाला आरोपी भेजा गया जेल
हेडलाइंस Aug 27, 2020 at 06:27 PM , 368लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक युवती के संग कई वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी को स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।आशियाना थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह एसएसआई पतिराम यादव ने अपने टीम संग किला चौराहे से यौन उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र में एक युवती को किराए के मकान में रखकर लगभग छः वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करता था युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। युवती ने एक दिन पूर्व आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी युवक ने अपना परिचय सुधांशु सोनकर उर्फ अभिषेक पुत्र दूधनाथ निवासी एमआईजी-12 कौशलेशकुंज कॉलोनी थाना आरजेबी जनपद अयोध्या के रूप में दिया है। गिरफ्तार आरोपी को दुष्कर्म की धाराओं में जेल भेज दिया गया है।



























Comments