उर्वरक की कालाबाजारी के लिए 13 दुकानों का लाइसेंस निरस्त
हेडलाइंस Aug 20, 2020 at 07:40 PM , 477लखनऊ! उर्वरक की कालाबाजारी रोकने और किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक मिलने की पड़ताल के लिए बुधवार से शुरू हुई छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। कृषि निदेशक डॉ.सीपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी ने ओपी मिश्रा और जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत विभाग के अधिकारियों के दल ने ब्लॉकों मेें छापेमारी की दुकानों पर मौजूद स्टॉक चेक किया। बिक्री रजिस्टर की पड़ताल के साथ ही किसानोें की समस्याओं को भी सुना। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया का दाम 266 रुपये प्रति बोरी है इससे अधिक कोई नहीं ले सकता। किसानों की शिकायत पर लाइसेंस रद किया जाएगा।बख्शी का तालाब, मोहलालगंज व सरोजनीनगर में 34 दुकानों पर छापा मारा गया और 21 दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। 13 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब न देने पर सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। वहीं सहायक आयुक्त निबंधन लोकेश त्रिपाठी ने बतायाकि 1095 मीट्रिक टन के सापेक्ष 882 मीट्रिक टन जिल सहकारी समितियों को दिया गया और 213 मीट्रिक टन पीसीएफ बिक्री केंद्रों पर उर्वरक का स्टॉक निर्गत किया गया है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरी मात्रा में उर्वरक मौजूद है।उप कृष निदेशक डॉ.सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की जरूत का हर सामान मौजूद है। कोई भी दुकानदार यदि किसानों से अधिक दाम वसूलता है और वह शिकायत करता है तो दुकानदार के विरुद्ध कठाेर कार्रवाई जाएगी। जरूरी हुआ तो उसे जेल भी भेजा जाएगा।



























Comments