*मण्णपुरम बैंक में गिरवी रखे सोने के गहने गायब, मुकदमा दर्ज*
अन्य खबरे Jan 13, 2022 at 01:55 PM , 325गोरखपुर। मकान खरीदने के लिए मण्णपुरम बैंक में गहने गिरवी रखने वाले शहनाज अहमद का 600 ग्राम सोना गायब हो गया। चार जनवरी को ऋण का नवीनीकरण कराने परिवार के लोग जब बैंक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। राजघाट के बसंतपुर निवासी शाहनवाज अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मकान खरीदने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। पत्नी, मां और बहन के पुस्तैनी 1588.90 ग्राम सोने के गहने मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड बैंक की रेती रोड शाखा में बंधक रखा था। इसके बदले 13 मार्च 2021 को 47.59 लाख रुपये ऋण मिला। चार जनवरी को अपने ऋण का नवीनीकरण कराने पहुंचे तो पता चला कि बंंधक रखे गए गहने में से 600 ग्राम सोने के गहने निकालकर उसके स्थान पर आर्टिफिशियल गहना रख दिया गया है।
छानबीन में पता चला कि किसी बैंक कर्मी ने असली की जगह आर्टिफिशियल (नकली) गहने रख दिया है। फिलहाल बैंक की पूर्व महिला कर्मचारी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।



























Comments