PM मोदी पहुंचे अयोध्या के द्वार,सोशल डिस्टेसिंग के साथ योगी ने किया स्वागत

हेडलाइंस , 572

लखनऊ/अयोध्या । राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। साकेत डिग्री कॉलेज में उनका हेलीकॉप्टर लैंड कर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी को रिसीव करने वहां उपस्थित रहे। उतरते ही पीएम मोदी ने मास्क लगाया और दूर से ही अभिवादन किया। यहां से वो हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे फिर यहां से प्रसाद लेकर रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आखिरी बार मोदी 29 साल पहले 1991 में नरेंद्र मोदी अयोध्या आए थे। 29 साल पहले जब नरेंद्र मोदी अयोध्या गए थे, तब उनसे एक पत्रकार ने पूछा था कि आप दोबारा अयोध्या कब आएंगे, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मंदिर बनने के बाद वह यहां आएंगे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर सारे व्यवस्था का जायजा लिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास अपने आवास से भूमि पूजन स्थल के लिए अपने साथ चांदी की शीला लेकर निकले हैं, जिसके साथ मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top