बेरूत के भीषण विस्फोट पर PM मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रीय , 407

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को विस्फोट से हुए जान व माल के नुकसान पर दुख जताया और विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेरूत में बड़े विस्फोट में हुए जान व माल के नुकसान से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। हमारी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं।’’ लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुये विस्फोट में 70 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 3000 अन्य लोग घायल हो गए।

Related Articles

Comments

Back to Top